Saturday, September 5, 2026
Home मूवी मसाला भारत में सुपरहिट हुई ‘Hanuman Ansh’, अब विदेशों में मचाएगी धूम; जानें...

भारत में सुपरहिट हुई ‘Hanuman Ansh’, अब विदेशों में मचाएगी धूम; जानें कब होगी दुनियाभर में रिलीज

17

भारत में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन

‘हनुमान अंश’ ने भारत में बेहद धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार रफ्तार पकड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये की कमाई की थी, लेकिन मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के दम पर इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता गया। रिलीज के 28वें दिन तक फिल्म का नेट कलेक्शन 62 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।

कम बजट में बनी इस फिल्म का इस तरह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करना फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है।

11 सितंबर को होगी इंटरनेशनल रिलीज

फिल्म की सफलता को देखते हुए अब इसे भारत के बाहर भी बड़े स्तर पर दर्शकों के सामने लाने की तैयारी की गई है। 11 सितंबर 2026 से ‘हनुमान अंश’ की अंतरराष्ट्रीय थिएट्रिकल रिलीज शुरू होगी। ‘KGF’, ‘Kantara’ और ‘Salaar’ जैसी फिल्मों से जुड़ी Hombale Films फिल्म को विदेशी बाजारों तक पहुंचाएगी।

नीम करौली बाबा से प्रेरित है कहानी

‘हनुमान अंश’ की कहानी प्रसिद्ध संत श्री नीब करौरी बाबा (नीम करौली बाबा) के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा और हनुमान भक्ति से प्रेरित है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। आध्यात्मिक विषय और भावनात्मक कहानी को दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया इसकी सफलता की बड़ी वजह मानी जा रही है।

विदेशों में भी दोहराएगी सफलता?

भारत में मिली शानदार सफलता के बाद अब नजरें फिल्म के इंटरनेशनल प्रदर्शन पर रहेंगी। मेकर्स को उम्मीद है कि नीम करौली बाबा और हनुमान भक्ति से जुड़ी यह कहानी विदेशों में रहने वाले भारतीय दर्शकों के साथ-साथ दूसरे देशों के दर्शकों को भी आकर्षित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here