Wednesday, July 15, 2026
Home देश सीएम योगी की दहाड़ — “जो डर गया, वो मर गया”, कानून...

सीएम योगी की दहाड़ — “जो डर गया, वो मर गया”, कानून व्यवस्था पर फिर दिखा सख्त संदेश

110

यूपी, (संयोगिता सुमन):
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath एक बार फिर अपने सख्त तेवर और स्पष्ट संदेश को लेकर चर्चा में हैं। “जो डर गया, सो मर गया” जैसे दमदार अंदाज के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था और जनविश्वास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता हमेशा से रही है कि प्रदेश में कानून का शासन कायम रहे और आम लोगों को भयमुक्त वातावरण मिल सके। यही वजह है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनकी सरकार लगातार कठोर कार्रवाई करती रही है। योगी सरकार का स्पष्ट संदेश है कि कानून से ऊपर कोई नहीं और समाज में अशांति फैलाने वालों के लिए किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

मिथिला के वरिष्ठ मीडियाकर्मी रूद्र देव झा का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल राजनीतिक नेता ही नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति और संस्कारों के मजबूत पैरोकार भी हैं। उनका मानना है कि योगी जी शस्त्र और शास्त्र दोनों की मर्यादा को समझते हैं और उसी संतुलन के साथ शासन चलाने में विश्वास रखते हैं।

प्रदेश में अपराध नियंत्रण, माफिया के खिलाफ कार्रवाई, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा प्रशासनिक सख्ती को लेकर योगी सरकार की कार्यशैली लगातार चर्चा में रही है। समर्थकों का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के भरोसे और सुरक्षा के प्रतीक बनकर उभरे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ की साफ छवि, निर्णायक नेतृत्व और सख्त प्रशासनिक रवैये ने उन्हें देश के चर्चित मुख्यमंत्रियों में शामिल कर दिया है। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है, खासकर कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here