Friday, October 23, 2026
Home जुर्म बिहार : लंच ब्रेक के दौरान स्कूल में घुसकर बच्चों पर चाकू...

बिहार : लंच ब्रेक के दौरान स्कूल में घुसकर बच्चों पर चाकू से हमला, गांव के ही लड़कों पर आरोप

356

MUNGER : इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से निकल कर सामने आ रही है जहां लंच ब्रेक के दौरान एक स्कूल में घुसकर गांव के ही दूसरे छात्र ने 13 वर्षीय स्कूली छात्र के गर्दन पर 5 बार चाकू से हमला किया है। जिससे बच्चे की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। यह पूरा मामला मुसाफिर थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम टीकारामपुर मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है। महेश घटना के बाद घायल अवस्था में बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां बच्चे का इलाज जारी है।

फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह क्या है यह निकल कार्ड सामने नहीं आया है। आसपास के लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। अब पुलिस के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here