Tuesday, July 21, 2026
Home बिहार बंगाल में BJP का ऐतिहासिक उदय, ‘जायंट-किलर’ सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद...

बंगाल में BJP का ऐतिहासिक उदय, ‘जायंट-किलर’ सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

134

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को बड़ा ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के Brigade Parade Ground में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह राज्य के पहले BJP मुख्यमंत्री बन गए।

हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसके बाद राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बनी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सुवेंदु अधिकारी को बंगाल की राजनीति में “जायंट-किलर” के तौर पर जाना जाता है। नंदीग्राम से ममता बनर्जी को चुनौती देने के बाद वह भाजपा के सबसे प्रमुख चेहरों में गिने जाने लगे। मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ बंगाल में भाजपा के नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here