Tuesday, July 7, 2026
Home बिहार बिहार फतह के लिए BJP ने कमर कस ली है, प्रदेश परिषद...

बिहार फतह के लिए BJP ने कमर कस ली है, प्रदेश परिषद की बैठक आज

366

बिहार – हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली जीतने के बाद बीजेपी की निगाहें अब बिहार पर टिक गई हैं. बिहार फतह के लिए पार्टी ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में बिहार बीजेपी ने आज पटना के बापू सभागार में प्रदेश परिषद की बैठक आयोजित की है. इस बैठक में बिहार बीजेपी अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप जायसवाल की आधिकारिक रूप से ताजपोशी भी होगी. बैठक में प्रदेश, जिला से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री, केंद्रीय मंत्री और कार्य समिति के सदस्य बैठक में शामिल होंगे. बता दें कि दिलीप जायसवाल ने सोमवार को ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भर दिया था.

इस बैठक को लेकर केंदीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. भाजपा को मजबूत करने में सब लोग मेहनत करते हैं. उन्होंने कहा कि आज भाजपा का बृहद बैठक है. इसमें पूरे बिहार से कार्यकर्ता आए हैं. इस तरह की बैठकों में आना हम भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा सौभाग्य का दिन होता है. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि दिलीप जी पुराने कार्यकर्ता और नेता हैं. वे सीमांचल के बड़े नेता हैं. हमेशा चुनाव जीतते हैं. उनके नेतृत्व में पार्टी अब नए उत्साह के साथ आगे चलेगी.

बता दें कि दिलीप जायसवाल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया था. आज की बैठक में बिहार बीजेपी के करीब 325 प्रतिनिधि भाग लेंगे और सर्वसम्मति से दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुनने का कार्य करेंगे. पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है. वे इस बैठक में हिस्सा लेंगे. प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया के बाद बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में सीट बंटवारे, गठबंधन सहयोगियों के साथ तालमेल और प्रचार अभियान की योजना पर चर्चा होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here