Thursday, August 27, 2026
Home बिहार दो बच्ची समेत दो महिला की मौत, 14 घायल, ऑटो और स्कॉर्पियो...

दो बच्ची समेत दो महिला की मौत, 14 घायल, ऑटो और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर

238

मधेपुरा – बिहार के मधेपुरा में ऑटो और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो बच्ची समेत दो महिला की मौके पर ही मौत हो गई और 14 लोग इस हादसे में घायल हो गई. वहीं दो लोगों की स्थिति को गंभीर देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर किया गया है. घटना चौसा थाना क्षेत्र के पुरैनी सीमावर्ती इलाके के एसएच 58 पर ये हादसा हुआ है. बता दें कि मृतक और घायल व्यक्ति सुपौल जिला के पिपरा राजपुर गांव के रहने वाला बताए जा रहा है. 

वहीं प्रत्यक्षदर्शी ऑटो चालक ने बताया कि हम लोग गंगा स्नान को जा रहे थे लेकिन रास्ते में चौसा और पुरैनी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका स्थित एसएच 58 पर देवघर से पूजा कर तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो वाहन ने ठोकर मार दी. जिसमे दो बच्ची समेत दो महिला की मौके वारदात पर मौत हो गई है. 

इस हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से हो घायल है. जिनका इलाज चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इसी के साथ ही दो की हालत नाजुक है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है. सभी लोग ऑटो पर सवार होकर सुपौल जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के रहने वाले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here