Sunday, July 5, 2026
Home जुर्म संदिग्ध स्थिति में घूम रहे दो को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ के...

संदिग्ध स्थिति में घूम रहे दो को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ के बाद हुआ बाइक चोरी का खुलासा, बाइक भी बरामद.

206

कैमूर – जिला के भभुआ पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों बाइक चोरों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इनके पास से लाल और काले रंग की पल्सर बाइक बरामद हुयी है, 8 दिसंबर 2022 को भभुआ शहर से पल्सर बाइक का इन चोरों ने चोरी किया था। भभुआ थानाध्यक्ष रामानंद मंडल के नेतृत्व में बनी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में भभुआ थाना क्षेत्र के पटेल नगर वार्ड नंबर 4 के हेमंत मिस्त्री का 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और दूसरा आरोपी कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज गांव के जितेंद्र सिंह का पुत्र प्रदीप कुमार शामिल है।

जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया भभुआ पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को भभुआ शहर में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया तो उसे पकड़कर जब पूछताछ की गयी तो पता चला कि वह बाइक चोरी का काम करता है। जब इससे चोरी हुए बाइक को लेकर पूछताछ शुरू किया गया तो इनके द्वारा भभुआ शहर से लाल और काले रंग की पल्सर बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की गयी। पूछताछ पर इसने अपने एक सहयोगी के बारे में जानकारी दी जिसके बाद कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज गांव से प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके घर से लाल काले रंग का पल्सर बाइक चोरी का जप्त हुआ है जो दिसंबर 2022 में भभुआ शहर से चोरी हुयी थी। जिसका भभुआ थाने में मामला भी दर्ज हुआ था, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here