Wednesday, July 1, 2026
Home मूवी मसाला बच्चों को लेकर था सबसे बड़ा मतभेद’… आकांक्षा चमौला ने गौरव खन्ना...

बच्चों को लेकर था सबसे बड़ा मतभेद’… आकांक्षा चमौला ने गौरव खन्ना से तलाक की बताई असली वजह, बोलीं- हमारे सपने अलग थे

33

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा चमौला ने पहली बार अपने वैवाहिक जीवन और पति गौरव खन्ना से अलग होने की असली वजह का खुलासा किया है। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में बातचीत के दौरान आकांक्षा ने बताया कि उनके और गौरव के बीच सबसे बड़ा मतभेद बच्चों को लेकर था। यही मतभेद समय के साथ इतना बढ़ गया कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

आकांक्षा ने शो में कहा कि गौरव खन्ना हमेशा पिता बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें खुद कभी भी मां बनने की इच्छा महसूस नहीं हुई। उन्होंने साफ कहा कि उनमें ‘मेटरनल इंस्टिंक्ट’ नहीं है और वह न तो जैविक रूप से बच्चा चाहती थीं और न ही बच्चा गोद लेने के पक्ष में थीं। ऐसे में दोनों ने महसूस किया कि जीवन को लेकर उनकी प्राथमिकताएं पूरी तरह अलग हैं।

एक-दूसरे के लिए नहीं थे सही पार्टनर

आकांक्षा ने यह भी बताया कि यह फैसला किसी लड़ाई-झगड़े या कड़वाहट की वजह से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों आज भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और बातचीत भी होती है, लेकिन उन्हें एहसास हो गया था कि वे जीवन में अलग-अलग भविष्य देख रहे हैं। इसलिए आपसी सहमति से अलग होना ही बेहतर विकल्प था।

एक साल से रह रहे हैं अलग

शो के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वह और गौरव पिछले लगभग एक साल से अलग रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार और करीबी लोगों को उम्मीद थी कि शायद दोनों फिर से साथ आ जाएंगे, लेकिन समय के साथ उन्हें समझ आ गया कि पति-पत्नी के रूप में उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

आकांक्षा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई लोग उनके फैसले का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई प्रशंसक इस रिश्ते के टूटने पर हैरानी भी जता रहे हैं। हालांकि आकांक्षा का कहना है कि किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी बात यह है कि दोनों लोगों के जीवन के लक्ष्य और भविष्य की सोच एक जैसी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here