Monday, September 21, 2026
Home मूवी मसाला ‘चुनरी चुनरी’ रीमिक्स पर अभिजीत का गुस्सा, वरुण धवन को लेकर कह...

‘चुनरी चुनरी’ रीमिक्स पर अभिजीत का गुस्सा, वरुण धवन को लेकर कह दी बड़ी बात

126

90 के दशक के सुपरहिट गानों के रीमिक्स का ट्रेंड एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” में इस्तेमाल किए गए रीमिक्स सॉन्ग “चुनरी चुनरी” को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि पुराने आइकॉनिक गानों की आत्मा को खराब किया जा रहा है। उन्होंने बिना नाम छिपाए अभिनेता वरुण धवन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि

“डेविड धवन का बेटा सलमान खान नहीं हो सकता। हर किसी में वो करिश्मा और स्टारडम नहीं होता।”

दरअसल, “चुनरी चुनरी” गाना साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म बीवी नं.1 का सुपरहिट ट्रैक था, जिसमें सलमान खान और सुष्मिता सेन नजर आए थे। इस गाने को अभिजीत भट्टाचार्य और अनुराधा श्रीराम ने अपनी आवाज दी थी। आज भी यह गाना 90s के सबसे लोकप्रिय डांस नंबरों में गिना जाता है।

अब इसी गाने का रीमिक्स वर्जन वरुण धवन की फिल्म में इस्तेमाल किया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कई फैंस का कहना है कि क्लासिक गानों के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए, जबकि कुछ लोग नए अंदाज को पसंद भी कर रहे हैं।

अभिजीत ने आगे कहा कि आजकल फिल्मों में ओरिजिनल म्यूजिक की कमी होती जा रही है और निर्माता पुराने हिट गानों के सहारे लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि

“पुराने गानों की पहचान उनकी मेलोडी और भावनाओं से होती थी, सिर्फ बीट्स बढ़ा देने से कोई गाना सुपरहिट नहीं बन जाता।”

सोशल मीडिया पर इस बयान के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स अभिजीत के समर्थन में हैं, तो कुछ का मानना है कि रीमिक्स नए दर्शकों को पुराने गानों से जोड़ने का जरिया बनते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि “चुनरी चुनरी” का नया रीमिक्स दर्शकों को कितना पसंद आता है और यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here