Monday, July 6, 2026
Home देश मोबाइल और सोशल मीडिया की लत से बचाने के लिए जन आश्रय...

मोबाइल और सोशल मीडिया की लत से बचाने के लिए जन आश्रय न्यास का योग जागृति अभियान

175

शिवाजी पार्क, पटना में 101 सूर्य नमस्कार के साथ 15 दिवसीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य समापन

गरीब बच्चों को स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स और जलपान का वितरण

पटना, 17 मई 2026:
आज के डिजिटल दौर में जहां बच्चे और युवा तेजी से मोबाइल और सोशल मीडिया की लत के शिकार हो रहे हैं, वहीं उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से जन आश्रय न्यास द्वारा शिवाजी पार्क, पटना में 15 दिवसीय “योग जागृति अभियान” का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।

सुबह 5 बजे शुरू हुए इस विशेष कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने 101 बार सूर्य नमस्कार कर अनुशासन, समर्पण और योग के प्रति अपनी आस्था का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कई कठिन योगासन प्रस्तुत कर बच्चों और युवाओं ने यह संदेश दिया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक सोच भी विकसित करता है।

कार्यक्रम का नेतृत्व जन आश्रय न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार सिंह, कुमार अनुपम, जितेन्द्र नाथ तथा भाजपा नेता सुनील कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

समाज सेवा और संस्कार का संदेश

कार्यक्रम केवल योग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज सेवा का भी प्रेरणादायक उदाहरण बना। जन आश्रय न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह द्वारा गरीब बच्चों के बीच निःशुल्क स्कूल बैग एवं पेंसिल बॉक्स वितरित किए गए। वहीं भाजपा नेता श्री सुनील कुमार सिन्हा द्वारा प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई गई।

समारोह के दौरान योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। न्यास के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को योग से जोड़कर उन्हें स्वस्थ, निरोगी, संस्कारी और राष्ट्रहितकारी नागरिक बनाना है।

इन लोगों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

इस आयोजन को सफल बनाने में श्याम नंदन कुमार, राकेश कुमार रौशन, हेमलता वर्मा, रीना सहाय सहित कई पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

निर्णायक मंडली में श्वेता बॉबी, आर्या, श्रीमती रीना सहाय, चन्द्रभानु जी एवं अन्य सदस्य शामिल रहे।

101 सूर्य नमस्कार करने वाले प्रतिभागियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में अनुपमा कुमारी, विभा कुमारी, डिम्पल कुमारी, पूर्णिमा, संजना, रिंकी, प्रियंका, चांदसी, राधा, ममता, पुष्पा, नागेंद्र जी, शंकर जी, शशिभूषण पांडे और शशि रंजन जी सहित कई प्रतिभागियों ने 101 बार सूर्य नमस्कार कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

समापन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार ने घोषणा की कि “योग जागृति अभियान” भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क बैग एवं पेंसिल वितरण अभियान आगे भी चलता रहेगा, साथ ही आने वाले समय में गरीब महिलाओं के सहयोग और सशक्तिकरण के लिए भी विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जन आश्रय न्यास का संकल्प है कि योग के माध्यम से नई पीढ़ी को चरित्रवान, विद्वान, निरोगी और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाला नागरिक बनाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here