पटना : Bihar Legislative Assembly के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर महान योद्धा महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप शौर्य, साहस, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं।
डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संदेश में कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और संघर्ष की प्रेरणादायक गाथा है। उन्होंने मातृभूमि और धर्म रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इस महान योद्धा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता, दृढ़ संकल्प और हल्दीघाटी युद्ध में मुगल शासक अकबर के खिलाफ संघर्ष आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और राष्ट्र गौरव की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महाराणा प्रताप का अमूल्य योगदान और बलिदान सदैव राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करता रहेगा।
— संभु देव झा की रिपोर्ट







