Saturday, November 21, 2026
Home देश बिहार में 8 मार्च को आंधी और बिजली गिरने के साथ 30-40...

बिहार में 8 मार्च को आंधी और बिजली गिरने के साथ 30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

609

SDF Bharat – इन दिनों मौसम में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वैसे तो फरवरी के अंत तक गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया था लेकिन मार्च की शुरुआत में ही तापमान में अचानक गिरावट आ गई. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस बदलाव के पीछे दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हैं. जिनकी वजह से उत्तरी भारत में ठंडक बनी हुई है. तेज हवा के झोंकों ने शाम और रात के समय ठिठुरन बढ़ा दी है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि होली तक यह स्थिति बनी रह सकती है. लेकिन बीच में बदलाव देखने को मिल रहे हैं. हालांकि गर्मी का असली असर 20 मार्च के बाद ही देखने को मिलेगा.

दरअसल 9 मार्च से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 11 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. हालांकि इन इलाकों में तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा और ठंडक बरकरार रहेगी.

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है. जिसके चलते अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. असम और मेघालय में भी छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा बिहार में 8 मार्च को आंधी और बिजली गिरने के साथ 30 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

उधर राजस्थान के कई हिस्सों में तेज उत्तरी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जबकि नागौर और पाली में भी तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. दिल्ली में 20 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश में इन दिनों तेज हवा चलने से मौसम में बदलाव हुआ है. लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है जो 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. हालांकि 10 और 11 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here