Sunday, October 25, 2026
Home बिहार ठंड का कहर! पटना DM ने जारी किया ऑर्डर,नर्सरी से 8वीं तक...

ठंड का कहर! पटना DM ने जारी किया ऑर्डर,नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल बंद

321

पटना – बिहार में इन दिनों ठंड का कहर देखने को मिल रहा है. इसका असर राजधानी पटना में भी देखा जा रहा है. बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए डीएम चंद्रशेखर सिंह ने राजधानी के नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है. जिलाधिकारी ने इस बारे में शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि मंगलवार तक क्लास नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे. वहीं क्लास 9 से ऊपर तक की कक्षाएं अब सिर्फ 6 घंटे तक ही चलेंगी. नौवीं कक्षा से ऊपर तक के छात्रों की कक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही चलेगी.

जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि पटना जिले में ठंड का कहर और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है. ऐसे में ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. ऐसे में पटना जिले के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा -8 तक के शैक्षणिक गतिविधियों को 16.01.2024 तक प्रतिबंध लगाया गया है.

जिलाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कक्षा -9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पहले के आदेश के अनुरूप सुबह 09.00 से एवं दोपहर 03.30 बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेंगी. इस आदेश से मिशन दक्ष और बोर्ड परीक्षा के लिए संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन मुक्त रहेगा. यह आदेश जिले की सभी स्कूलों में 13 से 16 जनवरी तक लागू रहेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here