Thursday, September 10, 2026
Home झारखंड बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय, झारखंड के 11 जिलों में...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय, झारखंड के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

9

रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 सितंबर को रांची समेत 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

इन 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। राज्य के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है मौसमी सिस्टम

उत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की परिस्थितियां बनी हैं, जिससे झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई राज्यों में नमी बढ़ने और बारिश तेज होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की चेतावनी के अनुसार 10 और 11 सितंबर को झारखंड में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

11 सितंबर को भी कई जिलों में रहेगा असर

मौसम का असर अगले दिन भी जारी रह सकता है। 11 सितंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा सहित उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

वज्रपात से रहें सावधान

मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है। तेज बारिश के दौरान जलभराव वाले इलाकों और निचले स्थानों से गुजरते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए।

किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष रूप से मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने और गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।

Keywords: Jharkhand Weather, Jharkhand Rain Alert, Heavy Rain Alert, Ranchi Weather, Cyclonic Circulation, Bay of Bengal, झारखंड मौसम, भारी बारिश, वज्रपात अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here