Tuesday, October 27, 2026
Home बिहार नेपाल की सबा खातून बन गई बिहार की मुखिया, DM ने सिखाया...

नेपाल की सबा खातून बन गई बिहार की मुखिया, DM ने सिखाया सबक, चली गई कुर्सी

229

दरभंगाः बिहार के दरभंगा जिले से एक मुखिया द्वारा भारत के साथ-साथ नेपाल की भी नागरिकता रखने का मामला सामने आया है. दोहरी नागरिकता होने के वजह से जिला अधिकारी ने इस पर सख्त कार्रवाई की है. दरअसल, दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के कोठिया पंचायत की मुखिया सबा परवीन उर्फ सबा खातून दोहरी नागरिकता रखने के वजह से बिहार निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम राजीव रौशन ने पद से हटा दिया गया है. इसी के साथ मुखिया का प्रभार उप मुखिया को सौंप दिया गया है.  

दरअसल, भारत में दोहरी नागरिकता रखने की अनुमति नहीं है. भारत का संविधान स्पष्ट रूप से दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं देता है. भारतीय नागरिक होने के साथ किसी अन्य देश की नागरिकता रखना अवैध है. इस मामले में मुखिया पर आरोप था कि उन्होंने नेपाल की नागरिकता भी ले रखी थी, जो उनकी भारतीय नागरिकता के विपरीत था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here