Saturday, October 31, 2026
Home जुर्म बक्सर में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, चॉकलेट के बहाने युवक...

बक्सर में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, चॉकलेट के बहाने युवक ने किया दुष्कर्म

313

बक्सर – बिहार के बक्सर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.यह घटना जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में हुई. आरोपी ने पीड़िता के साथ दरिंदगी करने से पहले उसे चॉकलेट का लालच दिया, जिससे लड़की बेहोश हो गई. जब उसे होश आया तो वह फटे कपड़ों के साथ घर लौटी. पीड़िता के माता-पिता तुरंत समझ गए कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया है.

चूंकि आरोपी गांव के एक दबंग व्यक्ति के परिवार से था, इसलिए पीड़ित परिवार काफी डर गया और खुद को घर में बंद कर लिया. जब मीडियाकर्मियों को परिवार की आपबीती के बारे में पता चला, तो उन्होंने डुमरांव रेंज के एसडीपीओ अफाक अंसारी को सूचित किया. एसडीपीओ ने मामले का संज्ञान लिया.

एसडीपीओ अफाक अंसारी ने कहा कि हमने पीड़िता को पुलिस सुरक्षा में बचा लिया है और उसे सिमरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. आरोपी एक दबंग परिवार से है. जिसके वजह से मासूम बच्ची के साथ इस तरह की हुई घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. हम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here