Monday, November 2, 2026
Home लाइफ स्टाइल मनहर सावन मिलन में दिखी महिलाओं की क्षमता, बच्चियां भी थिरकी दादी...

मनहर सावन मिलन में दिखी महिलाओं की क्षमता, बच्चियां भी थिरकी दादी के साथ।

291

पटना – राग मल्हार की राग-रागिनी से अतीत में बिन सावन का मजा उठाया जाता था लेकिन जब माह सावन का सामने हो और तबीयत भी सावन की बौछार में सराबोर होने को हो,तो भला किस बात की देरी. इसी के तहत पटना के एसपी कॉंउंट्री, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी में प्रबुद्ध वर्ग की कई महिलाओं ने अपने उल्लेखनीय से संस्कार-संस्कृति के साथ सावन मिलन समरोह की सार्थकता को नयी पीढ़ियों तक हस्तांतरित किया. प्रतिभागियों में सुश्री रेणु सिंह, संजना, अंजना, अर्चना, कांता, किरण, मोहिनी, रंजना, वंदना, जूही, राखी एवं रोहिणी प्रमुख रहीं।

इस मौके पर बच्चियों ने शानदार मनभावक नृत्य पेश कर सबों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। डांस पर तालियां बजती रही और सावन मिलन होता रहा. कलात्मक मेंहदी रचाते हुए एक दूसरे को हरियाली संदेशों के साथ विदा किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here