Wednesday, July 1, 2026
Home मूवी मसाला सनी देओल की ‘इक्का’ का इंतजार खत्म, 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर...

सनी देओल की ‘इक्का’ का इंतजार खत्म, 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज; कोर्टरूम ड्रामा में दिखेगा दमदार मुकाबला

14

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इक्का’ अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सनी देओल पहली बार नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म में नजर आएंगे।

फिल्म में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की यह फिल्म एक इमोशनल कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसमें न्याय, रिश्तों और नैतिक दुविधाओं की कहानी दिखाई जाएगी।

कहानी में सनी देओल एक अनुभवी वकील की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अक्षय खन्ना एक ऐसे मर्डर केस के आरोपी बने हैं, जिसका अतीत सनी के किरदार से जुड़ा हुआ है। वहीं दीया मिर्जा परिवार को संभालने वाली पत्नी और मां के किरदार में नजर आएंगी, जबकि तिलोत्तमा शोम एक सख्त सरकारी वकील की भूमिका निभाएंगी।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। करीब 29 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले दोनों को फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ देखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here