Wednesday, October 28, 2026
Home बिहार पहले नंबर पर नीतीश, कई बड़े नाम गायब, JDU ने जारी की...

पहले नंबर पर नीतीश, कई बड़े नाम गायब, JDU ने जारी की 98 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची

251

पटना – लोकसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाईटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है. इसे पहले मार्च में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया था. इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा को किनारे कर दिया गया था और केसी त्यागी को वापस पार्टी में प्रतिष्ठा मिली थी. वहीँ, अब पार्टी की तरफ से असल मयाने में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है. ये लिस्ट पांच पेज की है. इस लिस्ट में 98 नामों को शामिल किया गया है. इस लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भी पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम है.

जनता दल यूनाइटेड ने बुधवार को 98 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है. कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले नंबर पर हैं. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान की ओर से जारी इस सूची में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परामर्श से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है.

सूची में पहले नंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अलावा मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष, केसी त्यागी को विशेष सलाहकार सह मुख्य प्रवक्ता और आलोक सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 22 महासचिव और 7 सचिव शामिल हैं. मंत्री संजय झा महासचिव बनाए गए हैं. इस सूची में 32 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया जाता है. इसमें वशिष्ठ नारायण सिंह, महेश्वर हजारी, रामबचन राय के अलावा मणिपुर के विधायक हाजी अब्दुल नासिर, नागालैंड के विधायक ज्वेंगा सेब भी शामिल हैं. कार्यकारिणी के पदेन सदस्यों में दस सांसद शामिल हैं. जबकि, 22 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संयोजकों को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here