Wednesday, October 28, 2026
Home बिहार बिहार में वज्रपात से 24 घंटे में 9 की मौत, सीएम नीतीश...

बिहार में वज्रपात से 24 घंटे में 9 की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

285

पटना – बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से जहानाबाद में तीन और मधेपुरा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पूर्वी चंपारण, रोहतास, सारण तथा सुपौल में एक -एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शनिवार को ही चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं.

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here