Friday, October 23, 2026
Home बिहार बिहार में हो रही बारिश ने बढ़ाई ठंड,26 जिलों में वज्रपात का...

बिहार में हो रही बारिश ने बढ़ाई ठंड,26 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

374

पटना, 5 फ़रवरी: बिहार में ठंड कम होते ही रविवार शाम से मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार शाम में झमाझम बारिश हुई।

सोमवार सुबह से ही रूक रूक कर बारिश हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गयी है। मौसम विभाग ने पटना सहित प्रदेश के 26 जिलों में सोमवार को गरज के साथ हल्की बारिश एवं वज्रपात की आशंका जताई है और अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अगले दो-तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं।

बारिश की प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। हालांकि आसमान साफ होते ही न्यूनतम पारा एक बार फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।

विभाग ने पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया व नवादा में गरज के साथ हल्की बारिश व वज्रपात और का अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here