Wednesday, October 28, 2026
Home समाचार बिहार को यूपी से जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त, मेंटेनेंस के कारण 1...

बिहार को यूपी से जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त, मेंटेनेंस के कारण 1 महीने तक हुआ बंद

769

बिहार – उत्तर प्रदेश और बिहार को आपस में जोड़ने वाला बारा-कर्मनाशा पुल डैमेज हो गया है. इसके कारण बिहार का यूपी से कनेक्शन कट गया है. शनिवार (26 अगस्त) की शाम से पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है. आज यानी रविवार (27 अगस्त) से पुल का मरम्मत कार्य शुरू होगा. यह पूरे एक महीने तक चलेगा, लिहाजा आगामी 30 सितंबर तक सभी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दिया गया है. हालांकि, वैकल्पिक मार्ग के तौर पर देवल पुल को खुला रखा गया है. इसके माध्यम से बड़े-छोटे वाहनों का आवागमन हो सकेगा.

बता दें कि पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबरें काफी दिनों से चर्चा में थी जिसके बाद कर्मनाशा पुल को मरम्मत कार्य शुरू किया जा रहा है. कर्मनाशा पुल के पास बक्सर के चौसा मुफस्सिल थाना का चेकपोस्ट है जबकि पुल के दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस का चेकपोस्ट है. इस प्रकार यहीं पर बिहार की सीमा समाप्त होती है और उत्तर प्रदेश की सीमा प्रारम्भ होती है. इस पुल की मरम्मत उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कराया जा रहा है, क्योंकि कर्मनाशा पुल यूपी राज्य क्षेत्र में आता है. मरम्मत कार्य, यूपी के बरेली जिले की एएम बिल्डर नामक कम्पनी द्वारा हो रहा है. शनिवार को पुल निर्माण कम्पनी के अधिकारी और कर्मचारी कर्मनाशा पुल पर बड़ी संख्या में मशीनों के साथ पहुंचे तथा दिनभर बैरिकेडिंग करने का काम किया गया. 

पुल निर्माण कंपनी के इंजीनियर रेहान ने बताया कि इस पुल का मरम्मत कार्य उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कराया जा रहा है क्योंकि कर्मनाशा पुल यूपी के क्षेत्र में आता है. उन्होंने बताया कि इसकी मरम्मत में कुल 3.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे. उन्होंने बताया कि पुल में 34 नये बेयरिंग तथा 14 जॉइंटर लगाए जाएंगे. इसके अलावा, पुल की रेलिंग भी नए सिरे से बनाई जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here